कुंभ तीर्थयात्री बस, ट्रक से टकराई, एक की मृत्यु,18 यात्री घायल

अनूपपुर, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में आज कुंभ तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर खड़े ट्रक के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 18 यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुर से कुम्भ तीर्थ के लिए निकली बस यह छह बजे अनूपपुर जिले के वेंकटनगर सीमा पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में बस कन्डेक्टर सुरेश कुमार (35) की मौत हो गई है। केबिन में बैठे चार यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को वेंकटनगर अस्पताल और अनूपपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद अन्य सुरक्षित यात्रियों को दूसरे वाहन के माध्यम से कुम्भ के लिए रवाना कर दिया गया है।

Next Post

रेलवे ने आठ जोड़ी ट्रेनों को किया निरस्त

Wed Feb 19 , 2025
भोपाल, 19 फरवरी (वार्ता) रेलवे ने परिचालनिक कारणों से पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल में […]

You May Like