यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज बड़े आंदोलन की तैयारी में

रीवा: 29 अक्टूबर, देशभर में चल रहे यूजीसी कानून के विरोध में अब रीवा में भी एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है.विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के खिलाफ लगातार विरोध चल रहे है. सवर्ण समाज इसके पहले भी विरोध कर चुका है. विवेकानंद पार्क में सभी एकत्र होगे और यूजीसी का विरोध करेगें. आगामी 30 अक्टूबर को यूजीसी कानून का विरोध करने के लिए देश भर के आंदोलनकारी रीवा मे जुटने वाले है.

सवर्ण समाज के द्वारा इस बात की जानकारी आज करणी सेना के साथ की गयी सयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई है. सवर्ण समाज का कहना है कि सत्ता में बैठे सवर्ण समाज के नेता जो आज उनके साथ नहीं खड़े हैं कल उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा की देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले जाति के नाम पर, फिर राम मंदिर के नाम पर सत्ता पर काबिज होती आई है और अब यूजीसी जैसे कानून का सहारा लेकर सत्ता पाना चाहती है. सवर्ण समाज ने कहा कि हम इसका विरोध करते रहेगें.

Next Post

डबरा एसडीएम ने सुनी आदिवासी महिलाओं की समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया आश्वासन

Thu Oct 29 , 2026
ग्वालियर: डबरा में एसडीएम ने आदिवासी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं और उनके समाधान की मांग की।एसडीएम ने महिलाओं की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं […]

You May Like