राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मणिपुर और हरियाणा ने जीते अपने मैच

रांची, (वार्ता) राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के अंतिम चरण के दूसरे दिन बुधवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, मणिपुर और हरियाणा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

आज यहां खेले गये पहले मुकाबले में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल ए में महाराष्ट्र को 1-0 से हराया। ओडिशा की ओर से दीपिका बरवा ने (57वें) मिनट में गोल महाराष्ट्र से हराया।

अगले मैच में मणिपुर ने पूल ए में मध्य प्रदेश को 2-0 से हराया। मणिपुर की ओर से पूजा रामचूरिया ने (41वें) और बेबीरानी देवी संदम ने (56वें) मिनट में एक-एक गोल कर अपनी टीम को टूर्नामेंट में पहली दिलाई।

दिन के तीसरे मुकाबले में हरियाणा ने पूल ए में हॉकी मिजोरम को 2-1 से हराया। हरियाणा के लिए सावी ने (44वें) और शशि खासा ने (59वें) मिनट में गोल किए। जवाब में मिजोरम की वनलालरिन्हलुई ने (57वें) मिनट में सांत्वना गोल किया। टूर्नामेंट में यह हरियाणा की दूसरी जीत है।

Next Post

पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और ओटोबॉक की साझेदारी

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने देश में दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक प्रोस्थेटिक, ऑर्थोटिक और व्हीलचेयर समाधान प्रदान करने वाली जर्मनी की कंपनी ओटोबॉक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। आगामी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों को बेहतर प्रदर्शन के […]

You May Like

Play sound