क्यूबा को “बहुत देर होने से पहले समझौता कर लेना चाहिए” – ट्रम्प

वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को सुझाव दिया कि क्यूबा को वाशिंगटन के साथ समझौता कर लेना चाहिए।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “क्यूबा को अब न तो तेल जाएगा और न ही पैसा। मैं उन्हें दृढ़ता से सलाह देता हूं कि वे बहुत देर होने से पहले समझौता कर लें।”

ट्रम्प ने कहा, “क्यूबा कई वर्षों तक वेनेजुएला से मिलने वाले भारी मात्रा में तेल और धन पर निर्भर रहा।”

अमेरिका ने 3 जनवरी की सुबह वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन बंदी बना लिया। इस हमले की दुनिया भर में निंदा और चिंता व्यक्त की गई है।

वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमले के बाद ट्रम्प ने कहा कि “क्यूबा एक ऐसा मुद्दा बनने जा रहा है जिस पर हम अंत में चर्चा करेंगे” और कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को सावधान रहने की चेतावनी दी।

 

Next Post

भारतीय भाषाएं भारत की आत्मा : बिरला

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि भारतीय भाषाओं को भारत की आत्मा बताते हुए कहा है कि जो लोग अपनी जड़ों से जुड़े होते हैं वे अपनी भाषा में आत्मविश्वास से संवाद करते हैं। श्री बिरला ने रविवार को यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र […]

You May Like