खेत के पास मिला हाथी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा, 01 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुदमुरा रेंज अंतर्गत ग्राम बैगामार में शुक्रवार की सुबह एक हाथी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह खेत की ओर गए लोगों ने मृत हाथी को देखा, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।

हाथी की मौत की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Next Post

आगे आकर रोटरी क्लब ने काफी मात्रा में सामग्री वितरित की

Fri Aug 1 , 2025
दमोह:रोटरी क्लब दमोह द्वारा शुक्रवार को तेन्दुखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सर्रा में बाढ़ प्रभावित परिवारो को भोजन व अन्य सामग्री वितरित की गई.इस राहत कार्य कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन संजय जैन अरिहंत ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां बाढ़ पीड़ित परिवारो जिन्होंने अपना सभी घरेलू सामान व राशन सामग्री […]

You May Like