
धार. सिंघाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मध्य रात्रि को पुलिस ने दो संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मध्य रात्रि में चौकी सिंघाना को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति पिपली फाटे पर यात्री प्रतीक्षालय में काला बैग लेकर बैठे हुए हैं बैग में स्थानीय सिकलीगरों से अवैध फायर आर्म्स देसी पिस्टल खरीद कर रखे हुए हैं जो बस का इंतजार कर वहां से निकलने वाले हैं जिस पर पुलिस चौकी के फोर्स की सहायता से दोनों को पकड़ा, पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम परविंदर पिता देविन्द्र सिंह उम्र 20 साल व रोमन प्रीत सिंह पिता सोना सिंह उम्र 19 साल दोनों निवासियों चोहला साहिब जिला तरन तारन पंजाब का होना बताया उनके कब्जे में रखे बैग को चेक करते पांच हैंडमेड देसी पिस्टल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पिस्तौलों की कुल कीमत 100000 रु. आंकी गई है थाना मनावर पर अपराध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। सिंघाना चौकी प्रभारी सुशील यदुवंशी की पूरी टीम का आरोपियों को पकडऩे में सहयोग रहा है।
