चुनाव आयोग ने ओडिशा, तेलंगाना की मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां बढ़ाईं

नयी दिल्ली, 01अगस्त (वार्ता) चुनाव आयोग ने ओडिशा और तेलंगाना की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रमों में संशोधन किया है जिससे अब ओडिशा की नयी सूची 21 सितंबर को और तेलंगाना की 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

आयोग ने शनिवार को बताया कि इन दोनों राज्यों के बारे में यह निर्णय वहां के मुख्य चुनाव अधिकारियों के अनुरोध पर लिये गये हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ओडिशा में इस प्रक्रिया के तहत पांच जुलाई को प्रकाशित नयी सूची के मसौदे पर दावे और आपत्तियाें के लिए समय बढ़ाकर 19 अगस्त तक कर दिया गया है पहले यह चरण चार अगस्त को पूरा किया जाना था

इसी तरह वहां प्राप्त दावे और आपत्तियों पर नोटिस जारी करने और उन पर सुनवाई तथा निस्तारण 17 सितंबर तक चलेगा। ओडिशा की अंतिम सूची का प्रकाशन 21 सितंबर को किया जाएगा।

तेलंगाना में मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म भरवाने की 25 जून से चल रही प्रक्रिया को अब 10 अगस्त तक निपटाया जाएगा।

वहां संशोधित मतदाता सूची का मसौदा 17 अगस्त को जारी किया जाएगा और उसी दिन से दावे और आपत्तियों का दौर 16 सितंबर तक चलेगा।

तेलंगाना में दावे और आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, उन पर सुनवाई और उनके निस्तारण का काम 17 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेगा और राज्य की नयी संशोधित पक्की सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Next Post

भाजपा संसद में ज़बरदस्ती करा रही है बिल पास : डेरेक ओ'ब्रायन का आरोप

Sat Aug 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने सरकार पर “कठोर” कानून लाने और बिना पर्याप्त चर्चा के संसद में ऐसे बिलों को ज़बरदस्ती पास कराने का आरोप लगाया। […]

You May Like