कलेक्टर ने दो प्राचार्यों को दिया नोटिस

रीवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर दो प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस दिया है. कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रघुनाथगंज रमाशंकर वर्मा तथा प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल माडौ शंखराज सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया है. इन दोनों प्राचार्यों की ड्यूटी गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य में बीएलओ पर्वेक्षक के रूप में लगाई गयी है. इनके अधीन मतदान केन्द्रों में डिजिटाइजेशन की प्रगति कम होने तथा 21 नवम्बर को कलेक्ट्रेट में बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है. यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत दिया गया है. नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

कार्य से अनुपस्थित रहने पर बीएलओ को नोटिस

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही बरतने और मतदाताओं के सत्यापन कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सयुंक्त कलेक्टर साधना परस्ते ने विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व के मतदान केंद्र क्रमांक-59 की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नाजरीन अख्तर को कारण बताओ नोटिस […]

You May Like