एनसीएल दुद्धीचुआ माइंस में सिक्योरिटी ऑफिसर की दर्दनाक मौत

सिंगरौली। शक्तिनगर स्थित एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना में एक दर्दनाक घटना घटी। एनसीएल कर्मी और सिक्योरिटी ऑफिसर रूद्र प्रताप सिंह बघेल के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एनसीएल कर्मी ने आक्रोश में सिक्योरिटी ऑफिसर को वेश वर्कशॉप के पास से माइंस में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परियोजना में हड़कंप मच गया। एनसीएल प्रबंधन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और संबंधित कर्मी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी हो रही है। सिक्योरिटी ऑफिसर की असमय मृत्यु से कर्मचारियों में शोक की लहर है।

Next Post

चीता पुनर्वास: वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुआ और चीता साथ रहेंगे

Sun May 18 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में नौरादेही वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व जल्द ही देश का पहला ऐसा वन्यजीव क्षेत्र बनने जा रहा है जहां बाघ, तेंदुआ और चीता – तीनों बिग कैट प्रजातियां एक साथ रहेंगी। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून ने चीता पुनर्वास के लिए इस रिजर्व […]

You May Like