कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक मे बड़े निर्णय

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ग्वालियर ने आज़ खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ करते हुये देश, समाज औऱ जनकल्याण की सुख समृद्दी के लिये बैठक का आयोजन किया l बैठक मे मुख्य संरक्षक डॉ सत्येंद्र त्रिवेदी, राम मोहन त्रिपाठी, राजीव दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे l बैठक मे मुख्य संरक्षकों के सम्मान उपरान्त कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिये गये। समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस बर्ष भी स्व. मोनिका द्विवेदी, प्रतीक रंजन मिश्र, सौरव चतुर्वेदी एवं अन्य अपनों की याद मे 101 पौधो का रोपण क़र उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी l साथ ही इस वर्ष परिचय और सम्मान समारोह के साथ पत्रिका कान्यकुब्ज दर्पण के अगले अंक के विमोचन की तैयारियों पर चर्चा क़र विवाह योग्य बच्चे बच्चियों की जानकारी के साथ विधवा एवं तलाक शुदा बच्चों की जानकारी के प्रकाशन के साथ परिचय सम्मेलन मे भी उनका परिचय कराया जावेगा। समाज द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क पुस्तकें एवं पाठ्यसामग्री भी उपलब्ध करायी जावेगी।

शशिकांत दीक्षित ने बताया कि बैठक मे सदस्यों को हर माह हर वार्ड मे निशुल्क ब्लड डोनेशन केम्प, निशुल्क आयुष्मान कार्ड केम्प, निशुल्क विधिक सहायता केम्प, निशुल्क मेडिकल केम्प एवं अन्य जरूरतमंद सहायता केम्प के लिये अलग अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

इस मौके पर श्रीमती संध्या त्रिपाठी, राजीव दीक्षित, अरविन्द तिवारी, पुरुषार्थ मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी, प्रदीप अवस्थी, रश्मि अवस्थी, राजीव दुबे, अबधेश त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, कौशल किशोर चतुर्वेदी, आदित्य मिश्र, अखिल बाजपेई, रेखा दीक्षित, सेलेन्द्र दीक्षित, सुधा दीक्षित, अंजू दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, मीना दीक्षित पीयूष त्रिवेदी, मयंक दीक्षित, रविकांत बाजपेई ऐ के तिवारी एवं अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।

Next Post

गूंज' यात्रा: रॉयल मार्केट में आमसभा से लगा भारी जाम, वैकल्पिक मार्ग से निकले वाहन

Wed Jul 15 , 2026
भोपाल। कांग्रेस की ‘छात्रों की गूंज’ अभियान बुधवार को इंदौर से भोपाल पहुंची. रायॅल मार्केट में आमसभा के दौरान सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा. देर शाम को ट्रैफिक जाम होने की स्थिति भी इस दौरान बनी रही. हालांकि यातायात पुलिस […]

You May Like