
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आज शुक्रवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर जैन ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने मुख्य सचिव को आगामी एक वर्ष के कार्यकाल विस्तार पर शुभकामनाएं दीं। शासन द्वारा अनुराग जैन के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है।
