इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान प्रतिबंधित ज़ोन्स में बस रोककर सवारियां चढ़ाने–उतारने, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, चालक की निर्धारित वर्दी न होने और अनियमित पार्किंग जैसे उल्लंघन सामने आए. इन नियम विरुद्ध गतिविधियों पर ट्रैफिक पुलिस ने 29 बसों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की.
पुलिस ने बस संचालकों व चालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहनों को न रोकें, तय स्थानों पर ही सवारियां लें–छोड़ें, क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और निर्धारित वर्दी का पालन करें. ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
