जबलपुर में पुल टूटने पर ग्वालियर में खुली अधिकारियों की नींद, ग्वालियर में 15 वर्ष पुराने आरओबी और ओबी की होगी जांच

ग्वालियर: पिछले दिनों भोपाल-जबलपुर हाइवे पर 400 करोड रूपये की लागत से बनाया गया पुल गिर गया था। इसके बाद ग्वालियर चंबल अंचल में भी मप्र सड़क विकास निगम और पीडब्ल्यूडी के सभी रेल ओवर ब्रिज की जांच कराई जा रही है।इस जांच में 15 साल से पहले बनाये गये सभी पुल शामिल किए गए है। उनका कंडीश्नल सर्वे किया जायेगा। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मेंटेनेंस एवं निर्माण की सूची फायनल होगी और तय किया गया जायेगा कि कौन से पुल मेंटेनेंस से ठीक हो जायें और किन पुलों पर सिर्फ मेंटेनेंस से काम नहीं बन पायेगा।
ग्वालियर के 8 पुलों की जांच होगी
ग्वालियर के 8 पुलों की जांच होगी जिसमें सिंध नदी पर करैरा-भितरवार, चाचूड नदी पर डबरा-जंगीपुरा, पार्वती नदी पर करैरा-भितरवार, बिरला नगर रेल ओवर ब्रिज, नोन नदी पर देवरा-छिरेनता, नोन नदी पर चिनौर-करहिया, सिंध नदी पर करियावटी-बडगोर और मेघरा नाला पर डबरा-चिनोर रोड पर बना पुल शामिल है। इनके अलावा भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, अशोकनगर, श्योपुर और शिवपुरी के 24 पुल की भी जांच हो रही है। डबरा में एमपीआरडीसी का आरओबी काफी जर्जर हालत में है। जिसकी हालत देखते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिसंबर में आदेश जारी कर भारी वाहनों (डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-टॉली) के आवागमन पर रोक लगा दी थी लेकिन कार व छोटे लोडिंग वाहन यहां से आ-जा रहे हैं

Next Post

शिवराज सिंह ग्वालियर आए, एयरपोर्ट पर स्वागत

Fri Feb 27 , 2026
ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री एवंपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार की दोपहर ग्वालियर आए। महाराजपुरा एयरपोर्ट पर सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं ग्वालियर ग्रामीण भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत की उपस्थिति में उनका ग्वालियर एयरपोर्ट पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं […]

You May Like