भाजपा का योग अभ्यास कार्यक्रम नगर परिषद के कर्मचारियों ने बढ़ाई भीड़

उन्हेल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उन्हेंल मंडल द्वारा नए बस स्टैंड परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक चेतन टेलर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए तथा योग के महत्व की जानकारी दी।

हालांकि कार्यक्रम की एक रोचक बात यह रही कि भाजपा द्वारा आयोजित इस योग कार्यक्रम में पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही नजर आए। मंडल अध्यक्ष, दो महामंत्री सहित चार-पांच प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जबकि नगर परिषद से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुछ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिखाई दी अधिकांश भीड़ नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की बताई गई, जिनकी उपस्थिति से आयोजन स्थल पर अच्छी संख्या नजर आई।

 

उपस्थित लोगों में नगर परिषद उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, मंगेश वर्मा, दिलीप मोदी, बाबूलाल खमोरिया, भाजपा मंडल महामंत्री तेजूलाल जटिया, रामेश्वर आंजना, नंदकिशोर नंदेड़ा, मनोज मोदी, विकास जायसवाल, नागेश माली, चंद्रलाल चौहान, गोविंद नंदेड़ा, अर्पित मोदी, कैलाश मोडावत, मुकेश गांधी, मयूर जैन,पवन पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

स्थानीय लोगों के बीच कार्यक्रम को लेकर चर्चा का विषय यह भी रहा कि भाजपा के इस आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही, जबकि नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बावजूद योग दिवस का संदेश लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा होता दिखाई दिया।

Next Post

मां वैष्णो देवी पदयात्रा पर महाराष्ट्र के 2 श्रद्धालु निकले,नगर आगमन पर किया अभिनन्दन

Sun Jun 21 , 2026
पानसेमल । महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के 2 श्रद्धालुओं का मां वैष्णो देवी की पैदल यात्रा के दौरान नगर में आगमन हुआ।खेतिया रोड पर दिनेश सोनी एवं परिवार के सदस्यों ने भगवा दुपट्टा और शाल श्रीफल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।जिला नंदुरबार महाराष्ट्र निवासी संदीप सूरज गोसावी ने बताया की उनकी […]

You May Like