रूस में भूकंप के झटके

व्लादिवोस्तोक 30 जुलाई (वार्ता) रूस के सखालिन क्षेत्र के सेवेरो-कुरिल्स्क शहर के पास बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

क्षेत्रीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापी गयी जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और संभावित खतरनाक इलाकों से निवासियों को निकाला गया।

श्री लिमारेंको ने कहा कि आपातकालीन सेवाएँ बेहतर तरीके से काम कर रही हैं और लोगों को सुरक्षा के लिए ऊँचे स्थानों पर जाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी गंभीर क्षति या हताहत की सूचना नहीं है।

Next Post

रूसी अदालत ने टिकटॉक पर लगाया 73,982 डॉलर का जुर्माना

Wed Jul 30 , 2025
मास्को, (वार्ता) रूस में मास्को के एक मजिस्ट्रेट जज ने सोशल नेटवर्क टिकटॉक पर विदेशी कंपनियों के लिए निर्धारित रूसी कानून के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रहने के लिए 60 लाख रूबल (73,982 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। अदालत ने मंगलवार को रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक […]

You May Like

मनोरंजन