जेमी ओवर्टन की जूझारु पारी, आरआर के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर को 127 रन पर समेटा

गुवाहाटी, 30 मार्च (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 19.4 ओवरों में 127 रन पर समेट दिया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ छह-छह रन बनाकर आउट हुये। आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल पाये। इसके बाद मैथ्यू शॉट पांच रन बनाकर आउट हुये। सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभाले का प्रयास किया। लेकिन रवींद्र जडेजा और बृजेश शर्मा ने दोनों बल्लेबाजों को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। सफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाये। शिवम दुबे (छह) का रवींद्र जडेजा ने शिकार किया। नूर अहमद एक रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। मैट हेनरी पांच रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जेमी ओवर्टन के रनआउट होने के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 127 रन के स्कोर पर सिमट गई। जेमी ओवर्टन और अंशुल काम्बोज ने 10वें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। जेमी ओवर्टन ने 36 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिये। बृजेश शर्मा और कार्तिक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

डीएनए रिपोर्ट निगेटिव होने पर आजीवन कारावास की सजा निरस्त

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा कि जब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव है तो अपीलार्थी को दुष्कर्म का आरोपी कैसे बना दिया गया। जस्टिस विवेक अग्रवाल एवं जस्टिस आरसीएस बिसेन की युगलपीठ ने अपीलार्थी को दी गई आजीवन कारावास की सजा निरस्त कर दी न्यायालय ने कहा […]

You May Like