भोपाल,01 मई (वार्ता) ग्रीष्मकाल के दौरान सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस और रीवा के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि रेलवे ने गाड़ी संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-रीवा-बांद्रा टर्मिनस के मध्य 05-05 ट्रिप अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पमरे के रीवा स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होकर इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रूकेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09029 बांद्रा टर्मिनस से रीवा अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन 1 मई से 29 मई तक प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से भोर 04:30 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात 21:05 बजे, पिपरिया 22:18 बजे, नरसिंहपुर 23:10 बजे, पहुँचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 01:00 बजे, कटनी 02:40 बजे, मैहर 04:10 बजे, सतना प्रातः 05:20 बजे और शुक्रवार सुबह 07:00 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09030 रीवा से बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन 02 मई से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को रीवा स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना दोपहर 12:20 बजे, मैहर 12:45 बजे, कटनी 14:00 बजे, मदनमहल सायं 16:05 बजे, नरसिंहपुर 17:05 बजे, पिपरिया 18:00 बजे, इटारसी रात 19:55 बजे पहुंचकर और दूसरे दिन शनिवार सुबह 11:30 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, अमलनेर, धरणगांव, जलगाव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 20 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार और 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
