शराब तस्करों के खिलाफ देहात पुलिस की कार्रवाई 

एक दर्जन से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

हजारों रुपये की अवैध शराब जब्त

भोपाल, 8 जनवरी. शहर और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए देहात पुलिस ने भी कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पिछले चौबीस घंटों के दौरान एक दर्जन से ज्यादा शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर हजारों रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त की गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं. जानकारी के अनुसार बिलखिरिया पुलिस ने ग्वाल बाबा रोड से विशाल कौल और पीरिया मोहल्ला से ज्ञानसिंह मीना को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इसी प्रकार सूखी सेवनिया पुलिस ने कल्याणपुर स्थित पंजाबी ढाबा के पास इंद्रजीत सिंह राय और ग्राम इमलिया बायपास रोड से सुनील कुमार दीक्षित को अवैध शराब के साथ पकड़ा. इधर बैरसिया पुलिस ने बिशनखेड़ी रोड से राजू मेहर, ग्राम भैंसोदा जोड़ से रामस्वरूप कुशवाहा, इमलिया घाटी से फेरनसिंह मीना, शमशाबाद रोड से बिंदीबाई, सुहाया रोड से कल्लू नाथ, ग्राम मूंडलाचंद से चरण सिंह और ग्राम बबचिया से रामसिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इधर गुनगा पुलिस ने करोंदिया रोड कलारा जोड़ से प्रीतीबाई कंजर और पीपलखेड़ा रोड से सोनाबाई कंजर को अवैध शराब के साथ पकड़ा है. ईंटखेड़ी पुलिस ने ग्राम कढ़ैया लालसिंह मांझी, ग्राम कालापीपल अगरिया और बरखेड़ी रोड से जमना प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. नजीराबाद पुलिस ने ग्राम पारासौन से अमरसिंह वंशकार, मजीदगढ़ पुलिया के पास सोनू तंवर और ग्राम डैयन खेजड़ी से रामबक्श अहिरवार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Next Post

कांग्रेस दिल्लीवासियों को ‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत देगी 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Wed Jan 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ‘जीवन रक्षा योजना’ नाम से अपनी दूसरी गारंटी की घोषणा की। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने यहां दिल्ली कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में ‘जीवन रक्षा योजना’ की […]

You May Like