रूसी अदालत ने टिकटॉक पर लगाया 73,982 डॉलर का जुर्माना

मास्को, (वार्ता) रूस में मास्को के एक मजिस्ट्रेट जज ने सोशल नेटवर्क टिकटॉक पर विदेशी कंपनियों के लिए निर्धारित रूसी कानून के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रहने के लिए 60 लाख रूबल (73,982 डॉलर) का जुर्माना लगाया है।

अदालत ने मंगलवार को रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को यह जानकारी दी। अदालत ने कहा, “मास्को के टैगांस्की जिले के न्यायिक जिला संख्या 422 के मजिस्ट्रेट ने टिकटॉक प्राइवेट लिमिटेड को रूसी प्रशासनिक अपराध संहिता के अनुच्छेद 13.49 के भाग 2 के तहत एक प्रशासनिक अपराध करने का दोषी पाया गया। अदालत ने 60 लाख रूबल के प्रशासनिक जुर्माना लगाया।”

अदालत ने कहा कि यह प्रोटोकॉल देश में किसी प्रतिनिधि निकाय के बिना रूस में विदेशी कंपनी की गतिविधियों के लिए तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि 28 जुलाई को रूसी मीडिया नियामक संस्था रोसकोम्नाडज़ोर के आदेश का पालन करने में विफल रहने के लिए टिकटॉक पर 50,200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। दिसंबर 2024 में, मास्को के टैगांस्की जिला न्यायालय ने प्रतिबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 28,600 डॉलर का जुर्माना लगाया था।

 

 

Next Post

जापान ने रुस में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की

Wed Jul 30 , 2025
टोक्यो, 30 जुलाई (वार्ता) जापान ने रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर आए शक्तिशाली भूकंप के बाद बुधवार को प्रशांत तट के बड़े इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। मौसम विज्ञान एजेंसी ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह 9:40 बजे यह चेतावनी जारी की। चेतावनी में लहरों […]

You May Like

मनोरंजन