जापान ने रुस में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की

टोक्यो, 30 जुलाई (वार्ता) जापान ने रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर आए शक्तिशाली भूकंप के बाद बुधवार को प्रशांत तट के बड़े इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह 9:40 बजे यह चेतावनी जारी की। चेतावनी में लहरों के तीन मीटर तक ऊँची उठने की आशंका जतायी गयी है।

उन्होंने बताया कि यह चेतावनी होक्काइडो से वाकायामा प्रान्त तक के तटीय क्षेत्रों को कवर करती है जिसमें आओमोरी, इवाते, मियागी, फुकुशिमा, चिबा, इबाराकी, शिज़ुओका और इज़ू द्वीप समूह के कुछ हिस्से शामिल हैं।

अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से ऊंचे स्थान पर जाने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आस-पास कोई ऊँचा भूभाग न हो, तो वे तुरंत मज़बूत इमारतों की ऊपरी मंज़िल पर चले जाएँ।

एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा है कि सुनामी लहरें अनुमानित ऊँचाई से ज़्यादा ऊँची हो सकती हैं।

Next Post

एलएंडटी का मुनाफा पहली तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 3,617 करोड़ पर

Wed Jul 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 3,617 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष के 2,786 करोड़ रुपये की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने मंगलवार को जारी वित्तीय परिणामों […]

You May Like

Play sound