ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने जा रहे तीन लोगों को पकड़ा

ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने जा रहे तीन लोगों को पकड़ा है। ये सभी लोग धर्मांतरण के लिए पातालकोट एक्सप्रेस में बैठकर जालंधर जा रहे थे। कुछ लोगों ने इन्हें लालच दिया था कि यदि वे ईसाई धर्म अपना लेंगे, तो उन्हें एक-एक लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही, उनके बच्चों को क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाया जाएगा और उन्हें विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा। इसी लालच में बड़ी संख्या में लोग इस गिरोह के साथ पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए थे। हालांकि, पुलिस को सूचना मिलते ही घेराबंदी कर दी गई। सबसे पहले विदिशा के गंजबासौदा में ट्रेन रोककर 11 यात्रियों को उतार लिया गया।इसके बाद बीना स्टेशन पर 4 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। यहां यह पता चला कि कोच एस-1 में तीन यात्री और हैं। इसके बाद, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस को 30 मिनट तक रोककर सघन जांच की गई, जिसके बाद तीन यात्रियों को पकड़ा गया। ग्वालियर जीआरपी ने इन तीनों को गंजबासौदा पुलिस के हवाले कर दिया।

*बजरंग दल ने दी थी जानकारी* ग्वालियर जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सूचना दी थी कि छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को धर्मांतरण के लिए पंजाब के जालंधर चर्च ले जाया जा रहा है। वहां इन लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। सूचना देने वालों ने बताया कि छिंदवाड़ा के सेजनाथ सूर्यवंशी और विजय कुमार इन लोगों को लेकर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के एस-1, एस-2, एस-3, एस-4, एस-5 कोच में सवार हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हुई।

Next Post

हजरत दाता इलाही शाह बाबा उर्स कमेटी में बड़ा फेरबदल

Thu Mar 13 , 2025
अंकित जैन पिंटू चुने गए अध्यक्ष टीकमगढ़। दरगाह शरीफ हजरत इलाही शाह बाबा मउचुंगी पर उर्स मुबारक का आयोजन किया जा रहा है। उर्स मुबारक 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होगा। इस बार उर्स कमेटी में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य संरक्षक नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू […]

You May Like