निगम आयुक्त ने किया जलभराव स्थल का निरीक्षण

इंदौर: नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार को बॉम्बे हॉस्पिटल, लसूड़िया मोरी, एसआर कम्पाउण्ड, पंचवटी, मालवीय पेट्रोल पम्प, एलआईजी चैराहा, पलासिया चैराहा, खजराना चैराहा के पास सर्विस रोड़, रेडिसन चौराहा, रोबोट चौराहा, रिंग रोड आदि क्षेत्रों में जल भराव स्थित का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर, कार्यपालन यंत्री ओपी कुशवाह, जोनल अधिकारी आनंद रैदास, प्रकाश नागर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

आयुक्त ने झोन क्रमांक 22 में एस.आर. कम्पाउण्ड एवं पंचवटी कालोनी में जलभराव का निरीक्षण के दौरान मनीष वर्मा, खसरा नं. 33/1/2 तलावली चांदा द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था. निर्माण कार्य के दौरान लाईन स्ट्राम वॉटर लाईन को क्षति पहुंचाने से जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी, जिस पर आयुक्त द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने व संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये.

इसी के साथ एसआर कम्पाउण्ड में सीवरेज लाईन डालने के कार्य के बाद रेस्टोरेशन का कार्य करने के निर्देश दिये गये. आयुक्त के निर्देश पर रेस्टोरेशन का कार्य प्रारंभ किया गया. आयुक्त श्री सिंघल द्वारा झोन 08 में रेडिसन चैराहे से लेकर रोबोट चैराहा तक का निरीक्षण के दौरान उक्त क्षेत्र में चेंबर ठीक अवस्था में पाये गये तथा उक्त क्षेत्र में जल निकासी के लिए वेलोसिटी के सामने नाले के गहरीकरण एवं सफाई के निर्देश दिये गये. आयुक्त के निर्देश के क्रम में नाले के गहरीकरण का कार्य किया गया.

Next Post

लिव-इन रिलेशन का खुमार: इश्क का झांसा देकर उजाड़ी जा रहीं जिंदगियां

Sat Jul 4 , 2026
अज़हर खान जबलपुर: लव, लाइफ और लिव-इन का सपना देखने वाली युवतियों के लिए यह नया ट्रेंड जी का जंजाल बनता जा रहा है। मॉडर्न लाइफस्टाइल की आड़ में फरेब का गंदा खेल खेला जा रहा है। जिसे शिद्दत से चाहा, जिसके लिए समाज की दीवारें लांघीं और जिसके साथ […]

You May Like