मलेरिया दिवस पर आज चल रहा जागरूकता अभियान

ग्वालियर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि आज मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिले में विभिन्न जागरूकता की गतिविधियां की जा रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद दौनेरिया ने बताया कि मलेरिया डेंगू नियंत्रण के लिए जन सहयोग अपेक्षित है क्योंकि मलेरिया का लारवा हमारे घर और आसपास ही जमा पानी में पनपता है और डेंगू मच्छर का लार्वा हमारे आस-पास जमा साफ पानी में पनपता है.

अतः 7 दिवस के भीतर पानी खाली करना आवश्यक है अन्यथा ऐसे जमा पानी में उत्पन्न हुए मच्छर ही हमारे परिवार के सदस्यों को मलेरिया/डेंगू से संक्रमित करते हैं और हमें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।मलेरिया डेंगू से बचाव आसान है फुल आस्तीन के कपड़े पहने, शाम के समय मच्छर रोधी क्रीम या रेपेलेंट और मच्छरदानी का उपयोग करें।

साधारण बुखार या मलेरिया/डेंगू संभावित लक्षण होने पर तत्काल शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच कराए और सही चिकित्सक से ही परामर्श लेकर उपचार ले। मलेरिया/डेंगू होने पर चिकित्सक की सलाह अनुसार दवा एवं पौष्टिक तरल पदार्थ अवश्य पिए, पानी अधिक पिए इससे मलेरिया/डेंगू बीमारी का निदान शीघ्र हो सकता है ।मलेरिया की जांच सभी शासकीय अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नि:शुल्क की जाती है।

Next Post

कांग्रेस का प्रदर्शन, पोस्टर में लिखा यह विमान नींबू-मिर्ची लटकाने के लिए नहीं

Fri Apr 25 , 2025
इंदौर:कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 देशवासियों को श्रद्धांजलि और केंद्र सरकार की निष्क्रियता के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल व गिरी जोशी के नेतृत्व में रीगल चौराहे पर युद्ध विमानों की प्रतीकात्मक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें […]

You May Like