सड़क मार्ग बनवाने मासूम विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट 

सिंगरौली। बैढ़न विकास खण्ड के ग्राम पंचायत तेलदह में एक तालाब के पास से सड़क बनवाने को लेकर कलेक्टर से मिलने बच्चों के साथ अभिभावक पहुुंचे थे। जहां अधिकारियों ने आवेदन लेते हुये कहा कि छोटे-छोटे बच्चे कैसे यहां पहुंच आये, संबंधित विद्यालय के शिक्षक को नोटिस जारी करे।

तेलदह निवासी लालबाबू यादव ने कलेक्टर को आवेदन देते हुये बताया कि घर के पास रास्ता न होने के कारण बहुत कठिनाई हो रही है। घर के पास 20 मीटर दूर पर तालाब है। उसमें 20 फीट पानी है। रास्ता न होने के कारण बच्चे तालाब के पास से निकलते हैं। एक बच्चा डूब गया था। उक्त मार्ग में सड़क मार्ग बनवाया जाये।

Next Post

कैमोर हत्याकांड पर बड़ी कार्रवाई: थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

Tue Oct 28 , 2025
कटनी। कैमोर में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक (509) प्रेमशंकर पटेल को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस कटनी द्वारा अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल से साझा की गई है। बयान […]

You May Like