50 हजार किसानों से हुई 3.72 लाख मीट्रिक टन की खरीदी

जबलपुर: रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जबलपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। जिले में 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक 50 हजार 662 किसानों से कुल 3 लाख 72 हजार 306.7 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए 55 हजार 091 किसानों ने 88 हजार 858.29 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया था। इनमें से 51 हजार 522 किसानों ने स्लॉट बुक कर धान विक्रय किया। जिले में कुल 4 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके लिए 89 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए थे।
681 करोड़ का हुआ भुगतान
इस खरीदी के एवज में किसानों को कुल 881 करोड़ 99 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है, जिसमें से अब तक 681 करोड़ 28 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। शेष राशि का भुगतान शीघ्र किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
98.74 प्रतिशत धान का परिवहन कार्य पूर्ण
पिछले वर्ष की तुलना करें तो रबी विपणन वर्ष 2024-25 में 55 हजार 928 किसानों ने पंजीयन कराया था और 49 हजार 369 किसानों से 3 लाख 81 हजार 98 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष खरीदी गई धान में से 98.74 प्रतिशत धान का परिवहन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

Next Post

रोजगार योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में पूरे हों : संभागायुक्त

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों के साथ शासन की प्राथमिकता योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने रोजगार, उद्योग एवं निवेश क्षेत्र की राज्य व केंद्र सरकार की स्वरोजगार मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजने और लाभ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।