सहारा में निवेश के नाम पर 5 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सारनी: शहर में धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए थाना सारनी पुलिस ने सहारा कम्पनी में निवेश कर राशि डबल करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजेगांव खापा निवासी 67 वर्षीय नानू मवासे ने थाना सारनी में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि पाथाखेड़ा अस्पताल कॉलोनी निवासी सर्वदेव ओझा ने सहारा कम्पनी में निवेश कराने का भरोसा दिलाकर 4 अक्टूबर 2021 को चेक के माध्यम से उनसे 5 लाख रुपये ले लिए। निवेश के बाद न तो कोई रसीद दी गई और न ही राशि वापस की गई। बाद में बैंक खाते की जांच में सामने आया कि यह रकम सहारा कम्पनी में जमा न होकर सीधे आरोपी के निजी खाते में चली गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सारनी में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी सर्वदेव ओझा (55) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फिलहाल प्रकरण की विवेचना जारी है।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ या राशि डबल करने के प्रलोभन में न आएं तथा निवेश से पूर्व संबंधित संस्थाओं की वैधानिक स्थिति की पूरी जांच अवश्य करें।

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव ने राहगीरी महोत्सव में लिया हिस्सा, हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम में विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

Sun Jan 25 , 2026
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने शहर में आयोजित राहगीरी महोत्सव में सहभागिता कर नागरिकों के साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के दौरान आमजन से संवाद किया और ऐसे आयोजनों को शहरों में सकारात्मक वातावरण […]

You May Like