कछाला के पास तीन जैन मुनियों से मारपीट, छह बदमाश पकड़े गए

नीमच: जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमच सिंगोली मार्ग स्थित गांव कछाला के समीप जैन मुनियों के साथ मारपीट की घटना से आज क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना देर रात की है, जब सिंगोली से नीमच जा रहे तीन जैन मुनि हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान छह बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने मुनियों से पैसे और सामान की मांग की। मुनियों ने बताया कि उनके पास कुछ नहीं है। इस पर बदमाशों ने मुनियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

एक मुनि ने बाइक सवार राहगीरों को रोककर मदद मांगी। राहगीरों ने आसपास के गांव के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि चार फरार हो गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी व जावद विधायक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छह संदिग्धों को राउंडअप करने की बात कही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता। इसलिए घायल मुनियों को सिंगोली ले जाया गया, जहां सुबह उनका इलाज किया गया।

Next Post

जैन मुनियों पर हमले से आक्रोश सिंगोली बंद

Mon Apr 14 , 2025
सिंगोली: कछाला में जैन संतो के ऊपर अमानवीय तरीको से हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज सकल जैन समाज के आह्वान पर सिंगोली बंद है। पूरे क्षेत्र में तनाव के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।तनाव के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए है। पूरी स्थिति […]

You May Like