फिल्मी धुनों पर सजी यादें: कैरियर कॉलेज में सीनियरों को भावभीनी विदाई

भोपाल। ऐ जातें हुए लम्हों ज़रा ठहरो, बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी सहित आदि गीतों से आडिटोरियम गूंजा. मौका था कैरियर कॉलेज, आटोनोमस‌ भोपाल के वाणिज्य और प्रबंधन विभागों के निवर्तमान छात्रों की विदाई समारोह का. कार्यक्रम भावनाओं, यादों और जीवंत प्रदर्शनों से भरा रहा. जूनियर छात्रों ने अपने वरिष्ठों को स्नेहपूर्वक अलविदा कहा.

शानिवार की शाम का मुख्य आकर्षण शीर्षक समारोह रहा. जहाँ उत्कृष्ट छात्रों को उनके करिश्मे और समग्र व्यक्तित्व के लिए सम्मानित किया गया. हर्ष भगत को मिस्टर कैरियर का ताज पहनाया गया, और अनीशा मिश्रा को उनकी असाधारण उपस्थिति और योगदान के लिए मिस कैरियर के रूप में सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त, मिस्टर ईव का खिताब सार्थक शोले को और मिस ईव का खिताब स्नेहा दुबे को दिया गया, जिससे शाम और भी यादगार बन गई. कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण भाषणों, संगीत, नृत्य और कॉलेज जीवन के दौरान बनाए गए बंधनों को संजोने के वादे के साथ हुआ.

Next Post

चार्जिंग पर मोबाइल चलाते समय ब्लास्ट, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

Sun May 11 , 2025
इंदौर:मोबाइल चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सांवेर तहसील स्थित गढ़ी गांव में मोबाइल फटने से 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात कर रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ मोबाइल फट गया. हादसे […]

You May Like