चार्जिंग पर मोबाइल चलाते समय ब्लास्ट, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

इंदौर:मोबाइल चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सांवेर तहसील स्थित गढ़ी गांव में मोबाइल फटने से 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात कर रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ मोबाइल फट गया. हादसे में छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना शुक्रवार की है. मृतका की पहचान 14 वर्षीय उर्वशी चौधरी के रूप में हुई है, जो 9वीं कक्षा की छात्रा थी. वह सांवेर तहसील के सिमरोल गांव की रहने वाली थी और इन दिनों अपनी मौसी के घर गढ़ी गांव आई हुई थी. हादसे के समय वह मोबाइल चार्ज पर लगाकर उसका उपयोग कर रही थी. तभी अचानक मोबाइल में ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उर्वशी की गर्दन और चेहरा बुरी तरह झुलस गया था.

परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया. मामले में एसडीओपी ग्रामीण प्रशांत भदौरिया ने बताया कि उपचार के दौरान ही छात्रा ने दम तोड़ दिया था, मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

Next Post

कोलिन्स ने इतालवी ओपन में मौजूदा चैंपियन स्वियाटेक को हराया

Sun May 11 , 2025
रोम, (वार्ता) अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिन्स ने शनिवार को इतालवी ओपन के तीसरे दौर में मौजूदा चैंपियन इगा स्वियाटेक के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। कोलिन्स ने विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्वियाटेक की खराब सर्विस का फायदा उठाते हुए पहले सेट में बढ़त हासिल की और […]

You May Like