वेतन नहीं मिलने पर सुरक्षा गार्डों का हॉस्पिटल में प्रदर्शन

इंदौर:सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने शुक्रवार को वेतन नहीं मिलने के विरोध में अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। गार्डों का कहना है कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।प्रदर्शन के दौरान गार्डों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी की और जल्द वेतन भुगतान की मांग की।

गार्डों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामला संबंधित एजेंसी और प्रबंधन के बीच के भुगतान विवाद से जुड़ा है। प्रदर्शन के कारण अस्पताल में आने-जाने वालों को थोड़ी देर के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। वहीं मामले में डीन का कहना है कि मामला पहले में समझ लू फिर आपको समझता हु, अभी आपके द्वारा ही मेरे संज्ञान में आया है।

Next Post

RSS ने की 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्दों की समीक्षा की मांग: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संविधान की प्रस्तावना में बदलाव पर बहस तेज

Fri Jun 27 , 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आपातकाल के दौरान जोड़े गए शब्दों को हटाने का किया आह्वान; कहा – ये शब्द भारत की मूल भावना के विपरीत। नई दिल्ली, 27 जून (नवभारत): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 1976 में 42वें […]

You May Like