शिवपुरी में जहर खाने से तीन की मौत

शिवपुरी: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जहरीला पदार्थ खाने के बाद भर्ती कराए गए तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मगरौनी चौकी क्षेत्र के झंडापुरा गांव में 18 वर्षीय काजल आदिवासी ने फसल में इस्तेमाल होने वाली दवा का सेवन कर लिया था। उसे तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

शहर की विजयपुरम कॉलोनी में 34 वर्षीय सोमित अग्रवाल ने सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।सुरवाया थाना क्षेत्र के धुवानी गांव में 35 वर्षीय मुकेश धाकड़ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। इन तीनों ही आत्महत्या के प्रयासों के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Next Post

खेत में मिला युवक का शव

Sun Oct 12 , 2025
शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान जन्डेल पिता महाराज सिंह धाकड़ निवासी झलवासा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर बैराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में सामने […]

You May Like