जिम से लौटे युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत होना बताया. युवक रोज कसरत करने जिम जाता था. शाम को जिम से लौटकर आने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी थी.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि 32 वर्षीय मृतक संदीप पिता श्याम सोनगिरा निवासी ग्राम सुखलिया रोज की तरह शाम को जिम गया था.

जिम से घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसे सीने में जलन और बेचैनी महसूस हुई. छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि उसने जब सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की, तो वह तुरंत उसे बाइक से डॉक्टर के पास ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही संदीप बेसुध होकर गिर पड़ा. परिजन उसे तत्काल भंडारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि पहले कभी भी दिल की बीमारी की कोई शिकायत संदीप को नहीं रही. अचानक हुई मौत से परिजन भी हैरान थे. बहरहाल, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया. मामले की जांच की जा रही है.

पान और अंडे की दुकान लगाता था संदीप
परिजनों ने बताया कि संदीप खातीपुरा इलाके में जय पान सदन और एग फ्रेश की दुकान संचालित करता था. वह फिटनेस को लेकर काफी सजग था और रोज जिम जाता था. पांच साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. संदीप के परिवार में माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं. तीन माह पहले ही उसकी बेटी का जन्म हुआ था.

जिम से आकर दुकान आया था
संदीप सुखलिया क्षेत्र में रहता था और रोज कसरत करने जिम जाता था. वह पान की दुकान और एग फ्रेश की दुकान संचालित करता था. रोज की तरह वह बुधवार को भी जिम गया. वहां से लौटने के बाद अपनी दुकान पर आया और उसने हॉफ फ्रॉय आमलेट खाया. यहां से घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसे एसिडिटी हुई और घबराहट होने लगी. इस पर छोटा भाई संदीप को अस्पताल ले गया.

Next Post

नर्मदापुरम ने हरदा से 78 रन और पारी से जीता पहला मैच

Thu Nov 6 , 2025
नर्मदापुरम। एमपीसीए ग्राउंड पर चल रही स्वर्गीय जिनवर दास फौजदार स्मृति अंडर- 15 बालक वर्ग प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नर्मदापुरम टीम ने 78रन और पारी से अपने नाम किया। नर्मदापुरम के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम ने पहली पारी का खेल 142/5 से आगे खेलते हुए नर्मदापुरम […]

You May Like

Play sound