इंदौर: अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू किया है. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर ऐसे भवनों और संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है जो सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं.इसी अभियान के तहत आज जोन-07, वार्ड-29 (स्कीम नंबर-54) के कुछ भवनों में जांच की गई.
यहां रूफटॉप पर चल रहे कबीला वेज बारबेक्यूज़ और एयरन हाइट रेस्टोरेंट एंड किचन में जरूरी अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं मिले. इसके अलावा बिना अनुमति के किचन भी चलाया जा रहा था. इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए प्रशासन ने दोनों रेस्टोरेंट्स को तुरंत सील कर दिया. यह कार्रवाई तहसीलदार निधि धाकड़, भवन अधिकारी टीना सिसौदिया, भवन निरीक्षक पीयूष मावी और राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई.
