स्वयं सेविकाओं ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

जबलपुर: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पंचम दिन ग्राम सुरैया में जाकर सर्वेक्षण अभियान का आयोजन किया गया। शासकीय मोहनलाल हरगोविंदास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम में एक मोटिवेशनल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।इस अवसर पर कटंगी की थाना प्रभारी (टी.आई.) पूजा उपाध्याय ने छात्राओं एवं ग्राम के बच्चों को संबोधित करते हुए मातृशक्ति के गुण, साइबर अपराधों से बचाव, तथा प्रशासनिक सेवाओं (आईएएस, आईपीएस) में जाने की प्रक्रिया के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर छात्राओं द्वारा ग्राम के चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं बौद्धिक चर्चा में साइबर सुरक्षा विषय पर पार्षद सत्यम झारिया एवं उनके मित्रमंडल द्वारा अनेक प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉक्टर समीर कुमार शुक्ल प्राचार्य के द्वारा किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना भैरम , डॉ. रश्मि पटेल एवं शक्ति बबेले द्वारा किया गया। शिविर में वस्त्र एवं तंतु विभाग की डॉ. भावना शर्मा अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहीं तथा डॉ. ज्योति जैन, राघवेन्द्र शुक्ला , पार्षद सत्यम झारिया एवं सरपंच देवरी-सुरैया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Next Post

चार्टर्ड अकाउंटेंसी से भंसाली के बैनर तक: सिद्धांत चतुर्वेदी की महत्वाकांक्षा की कहानी

Mon Feb 2 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने अब तक के सफ़र को याद करते हुए अपनी ज़िंदगी के शुरुआती दौर के बारे में खुलकर बात भी की है। संजय लीला भंसाली के बैनर तले आने वाली फ़िल्म ‘दो दीवाने सेहर में’ को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों ख़ास चर्चा […]

You May Like