सेवा से संकल्प’ अभियान को लेकर भाजपा ने विजयपुर में कसी कमर, बूथ-बूथ तक पहुंचेगा सेवा का संदेश

विजयपुर। ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को विजयपुर मंडल में व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा विजयपुर मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को जनसेवा के महाअभियान के रूप में सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक में भाजपा जिला प्रभारी कमल मखीजानी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की शक्ति को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए सेवा कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष शुभम मुदगल, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन तथा मंडल सह प्रभारी कमलेश कुशवाह के दिशा-निर्देशन में बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथवार तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति और समाज के प्रति दायित्व है। ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाया जाएगा।

बैठक में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री तुसनपाल बरेया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परीक्षित धाकड़, जिला सह कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, वरिष्ठ नेता कैलाश सिरोठिया, मंडल महामंत्री हाकिम कुशवाह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर गए बैंक कर्मचारी

Fri Sep 11 , 2026
ग्वालियर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर आज शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में ग्वालियर में भी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य बाजार, बाड़ा के समक्ष किया जा रहा है। प्रदर्शन में यूनाइटेड फोरम ऑफ […]

You May Like