पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर गए बैंक कर्मचारी

ग्वालियर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर आज शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में ग्वालियर में भी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य बाजार, बाड़ा के समक्ष किया जा रहा है।

प्रदर्शन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, ग्वालियर के संयोजक विवेक रावत ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मार्च 2024 में ही बैंकिंग उद्योग और यूनियनों के बीच सहमति बन चुकी है तथा प्रस्ताव सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है, लेकिन लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। विवेक रावत ने बताया कि हाल ही में कई दौर की बैठकें हुईं। पीएलआई के मुद्दे पर सकारात्मक प्रगति हुई है, लेकिन पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर सरकार की ओर से न तो कोई ठोस निर्णय आया है और न ही निश्चित समय-सीमा दी गई है। ऐसी स्थिति में आज 11 सितंबर की हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं। पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के अलावा पर्याप्त भर्ती, पेंशन अपडेशन, अतिरिक्त 4 प्रतिशत योगदान की आयकर छूट, ग्रेच्युटी सीमा, समान डीए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेडिकल इंश्योरेंस सहित कई लंबित मुद्दे भी उठाए गए हैं।

Next Post

शासकीय छात्रावासों में बच्चों का होगा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश

Fri Sep 11 , 2026
ग्वालियर। जिले में जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों के साथ-साथ सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित बालिका एवं बालक छात्रावासों में निवासरत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्वास्थ्य परीक्षण की नियमित व पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए […]

You May Like