बागली नगर में तीन दिन में तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं के निधन से सहमा बागली

बागली: गुरुवार को बागली नगर के वार्ड क्रमांक 15 के रहवासी पंडित रघुनंदन त्रिवेदी के निधन का समाचार नगर को दुखी कर रहा था वही उनकी चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई और शनिवार को सुबह सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ हुकुम गुप्ता के निधन की खबर आ गई उनकी अंतिम यात्रा मुक्तिधाम तक पहुंच ही पाई थी की तीसरी दुखद खबर बागली नगर के वार्ड क्रमांक 15 से आ गई राजपूत समाज के वरिष्ठ भीम सिंह तोमर का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया तीन दिनों में तीन परिवारों में इस प्रकार की घटना से पूरा बागली नगर सहम गया। दिवंगत हुकम गुप्ता हर गतिविधि में विशेष कर सनातन धर्म से जुड़ी गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेते दिखाई देते हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ कुशल कृषक भी रहे दूसरी ओर राजपूत समाज के वरिष्ठ भीम सिंह तोमर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ बेहतर किसान रहे मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि विगत दो माह में अकेले बागली नगर में 23 नागरिकों का निधन होना कोरोना कल की याद को ताजा कर गया उस वक्त भी इसी प्रकार लगातार नागरिकों का निधन समाचार मिल रहा था। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत दुखद रूप में हुई सा पक्ष में क्षेत्र से जुड़े तीन नागरिकों का निधन सभी को दुखी कर गया यह दोनों अंतिम संस्कार शनिवार को ही संपन्न होंगे

Next Post

देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी के भाव में गिरावट दर्ज

Sat Oct 3 , 2026
नई दिल्ली,  देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सुबह सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला है। 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही श्रेणियों के सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना उछलकर 1,50,460 रुपये […]

You May Like