खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं जागरूकता पर परिचर्चा

*दुग्ध डेयरी व्यवसाई संघ का आयोजन*

ग्वालियर। रविवार को दुग्ध डेयरी व्यवसाई संघ द्वारा मानस भवन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम एवं जागरूकता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे ग्वालियर के समस्त दुग्ध डेयरी व्यवसाई, मिठाई निर्माता, नमकीन निर्माता एवं किराना व्यवसाई सम्मलित हुए।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रवीण अगृवाल अघ्यक्ष चैम्वर ओफ कामर्स, विशेष अतिथि राकेश अग्रवाल उपाघ्यक्ष चैम्वर आफ कामर्स, डी डी अगृवाल पुर्व प्रो वाइस चांसलर, एच एस कोचर अघ्यक्ष गुरुनानक देव गुरुद्वारा समिति, नरेन्द्र मांडिल दिलीप अग्रवाल थे।

कार्यक्रम मे खाद्य विश्लेषक अभिलाष मुल्लासेरील (इंदौर), आशीष कांत जैन (डायरेक्टर एपेक्स रिसर्च लेब, नई दिल्ली) ने व्यापारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

खाद्य संबधी मामलो के सलाहकार के रूप में अघिवक्तागण सिराज कुरैशी, सुघीर सिंह, संजय वहीरानी, सोरभ अगृवाल, मुकेश कुशवाह, संतोष शर्मा ने व्यपारियों का कानूनी पक्ष रखते हुए मार्गदर्शन किया। मुख्य अथिति प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम मे तमाम खामियाँ है इसका जल्द से जल्द संसोधन किया जाये एवं जिन खाद्य पढ़ार्थो की सेल्फ आयु बहुत कम है ऐसे पदार्थो की जाँच 24 घंटे के भीतर हो जानी चाहिए इसके लिए जल्द से जल्द ग्वालियर मे लेब बन जानी चाहिए।

राकेश अग्रवाल ने कहा कि सैंपलिंग के पश्चात बिना रिजल्ट के सूचना प्रकाशित नहीं होना चाहिए, नरेन्द्र मांडिल ने यह सवाल उठाया कि रिटर्न 20-21 मे जो पेनल्टी लगाई जा रही है उनको समाप्त किया जाय।

कार्यक्रम के मध्य ग्वालियर की नव नियुक्त कार्यकारणी चेयरमैन हरमीत सिंह सेठी, अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव स्पर्श जैन, उप-सचिव गगन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी रूपेंद्र सरकार, मनप्रीत सिंह, उप-सचिव शशिकांत गुप्ता को श्री दिलीप अग्रवाल द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम के अंत मे होली मिलन कार्यक्रम मे फूलो की पंखुड़ियों से होली खेली गई। स्वागत भाषण दिलीप अग्रवाल द्वारा दिया गया। संचालन एवं आभार नरेन्द्र मांडिल द्वारा किया गया।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Sun Mar 23 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत घुंसैार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।‌ मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक संदीप यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम घुंसैार […]

You May Like