हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव, बाबा रामदेव ने किया स्वागत

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार रात हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचे, जहां बाबा रामदेव एवं पतंजलि संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योग, आयुर्वेद और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रसार, योग के प्रति जनजागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी पहलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री के इस दौरे को स्वास्थ्य और वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Post

सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनकी लगातार हिरासत पर फिर से विचार करे केंद्र : सुप्रीम कोर्ट

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार से लद्दाखी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनकी लगातार निवारक हिरासत पर फिर से विचार करने को कहा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंगमो की […]

You May Like