सड़क दुर्घटना में आरक्षक की मृत्यु, एक गंभीर घायल


पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 पर आज शुक्रवार तड़के हुए सड़क दुर्घटना में अजयगढ़ थाना में पदस्थ एक आरक्षक की मृत्यु हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार अजयगढ़ थाना में पदस्थ 26 वर्षीय आरक्षक अभय श्रीवास अपने मित्र अरविंद सिंह के साथ कार से मनौर गए थे। वहां एक ढाबे पर भोजन करने के बाद दोनों रात करीब तीन बजे पन्ना लौट रहे थे।

इसी दौरान स्मृति वन के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद राहगीरों और पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया। उपचार के दौरान आरक्षक अभय श्रीवास की मृत्यु हो गई, जबकि अरविंद सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं की चेतावनी

Fri Jun 12 , 2026
लखनऊ, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दिनों के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

You May Like