बागली :उक्त विचार वाग्योग चेतना पीठम् बागली में आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में अस्थमा रोगियों के लिए निः शुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम में आश्रम संचालक पं कनिष्क द्विवेदी ने वयक्त किये । वाग्योग चेतना पीठम् आश्रम परम पूज्य स्वामी परमानंद जी तीर्थ एवं परम पूज्य मुकुन्द मुनि की सद्प्रेरणा से बागली में विगत 28 वर्षो से पं जीवन लाल अग्निहोत्री प्राच्य विद्या समिति के सहयोग से शरद पूर्णिमा पर आयुर्वेदिक औषधि गोदुग्ध मे तैयार कर वितरण करता है ।
इस वर्ष लगभग 450 अस्थमा रोगियों को औषधि का वितरण किया गया । इस अवसर पर 201 लिटर दुध का प्रसाद 1100 लोगों ने प्राप्त किया । कार्यक्रम में संगीत शिक्षक भँवर परिहार के द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संत शुद्ध चेतन्य ब्रहमचारी चोरल शनि मंदिर आश्रम ने की । वाग्योग आश्रम के संचालक पं कनिष्क द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा विस्तार से रखी । डा सुनील उपाध्याय द्वारा औषध सेवन एवं पथ्य पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन संस्कृत पाठशाल के प्राचार्य पं राकेश नागोरी ने किया । आभार समिति अध्यक्ष महेश सोनी ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में पत्रकार साथी विनय बोथरा सुनील योगी पं गोपाल शर्मा पं सत्यनारायण व्यास पं ओमप्रकाश शर्मा पं चन्द्रशेखर जोशी पं मुरली शर्मा पं मुकेश शर्मा गुलाब पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे ।
