नशा छोड़ो, जीवन संवारो अभियान: पुलिस ने दिखाई नई राह, ग्रामीणों ने ली शपथ

सीधी। प्रदेशव्यापी अभियान नशे से दूरी है जरूरी के ग्यारहवें दिन 25 जुलाई को सीधी जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना-चौकी स्तर पर आंगनबाड़ी, स्कूल, बाजार और झुग्गी क्षेत्रों में जनचर्चा, पोस्टर वितरण, काउंसलिंग व शपथ कार्यक्रम हुए। महिलाओं, छात्र-छात्राओं, ग्राम रक्षा समितियों व जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अमिलिया पुलिस ने चलित सभा आयोजित कर प्रेरक स्लोगनों से संदेश दिया। नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम समझाते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी गई। पुलिस ने समाज में जागरूकता का नया संकल्प जगाया।

Next Post

मेकमाईट्रिप पर विदेशों में सैर-सपाटे, रोमांचक खेलों के लिए भी बुकिंग की सुविधा

Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) ऑनलाइन यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने विदेशों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करने के लिए स्थानीय पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों, थीम पार्क और रोमांचक खेल जैसी गतिविधियों की बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है। कंपनी ने सैर-सपाटे एवं आकर्षक […]

You May Like