अब बरगी बांध के नौ गेट खुलगें, नर्मदा के घाटों पर 6 फीट पानी की बढोत्तरी होगी

जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने एक बार फिर जलद्वारों को खोलने की तैयारी है। बांध से जल निकासी की मात्रा बढाये जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के वर्तमान जल स्तर में 5 से 6 फुट की वृद्धि हो सकती है। जानकारी के मुताबिक आज प्रातः 08 बजे बांध का जल स्तर 422.85 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1001 क्यूसेक है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 12 बजे जल की निकासी को 200 क्यूसेक से बढाकर 1097 क्यूसेक किया जायेगा। अब 9 जल द्वार 0.78 मीटर औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 5 से 6 फीट पानी की बढोत्तरी होगी।

Next Post

सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट कर रायफल छीनने की कोशिश करने वाले हिरासत में

Wed Sep 3 , 2025
ग्वालियर। रमाकांत सिंह चौहान ने घायल अवस्था में गजानन हॉस्पीटल में पुलिस को रिपोर्ट कराई थी कि वह मदर टच स्कूल आदित्यपुरम में 315 बोर की रायफल के साथ गार्ड की नौकरी करता है। वह स्कूल से अपनी 315 रायफल लेकर साइकिल से अपने घर भगतसिंह नगर जा रहा था, […]

You May Like