कार से 53 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद, राजस्थान के तीन तस्करों को पकड़ा

नीमच। नीमच जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनासा थाने की कंजार्डा चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार से 53.68 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।

नीमच एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर चल रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान में कंजार्डा चौकी प्रभारी नीलेश सोलंकी की टीम ने सफेद वैगनआर कार (आरजे 05 सीए 3917) को रोका। कार की तलाशी में 53 किलो 680 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। इनमें रामदेव (40) निवासी काबरिया केकड़ी, गोविंदसिंह (35) निवासी देवली टोंक और गणेशलाल (42) निवासी काबरिया केकड़ी अजमेर शामिल हैं। कार्रवाई एएसपी नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी साबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी मनासा शिव रघुवंशी के नेतृत्व में कंजार्डा चौकी पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Post

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Sun Sep 21 , 2025
दुबई, 21 सितम्बर (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि कल अभ्यास के दौरान मैदान पर काफी ओस थी और उसी ने उनके […]

You May Like