संभागायुक्त ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ दिए कार्यवाही के निर्देश

जबलपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत संभागायुक्त धनंजय सिंह ने शुक्रवार को दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

संभागायुक्त सिंह ने निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का आंकलन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए नियमित पठन पाठन प्रेरित किया एवं उपस्थित छात्रों से छात्रवृत्ति की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान अध्यापन कार्य अपेक्षित स्तर का न पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य के विरुद्धअनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। संभागायुक्त ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, वजन, खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। विभागीय निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्र संचालन की समुचित मॉनिटरिंग न करने के आधार पर संबंधित सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त, धनंजय सिंह ने शासकीय संस्थाओं के निरीक्षण के अनुक्रम में शासकीय राशन वितरण दुकान में खाद्यान्न वितरण के संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर संयुक्त आयुक्त सहकारिता को सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खाद्यान्न की गुणवत्ता उपयुक्त स्तर की परिलक्षित न होने पर संबंधित खाद्य निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

Next Post

पति की मौत के बाद पहली पत्नी ने दूसरी को नवजात समेत घर से निकाला, दहेज भी हड़पा, मामला दर्ज

Fri Oct 23 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रामनगर में एक विधवा महिला को उसके पति के देहांत के बाद, उसकी पहली पत्नी ने नवजात बच्चे समेत मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, पीडि़ता का पूरा दहेज का सामान भी ससुराल में बंधक बना लिया गया है। पुलिस ने पीडि़ता […]

You May Like