सुसाइड नोट लिख बीएसएफ के पूर्व जवान ने की आत्महत्या

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कूडन निवासी एक बीएसएफ के पूर्व जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमेें उसने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका और सफर तय करते- करते अब थक चुका हूं, परेशान हो गया हूं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं, मेरे परिजनों को परेशान न किया जाएं ।
टीआई पूजा उपाध्याय ने बताया कि कूडन निवासी शिवकुमार श्रीवास्तव 69 वर्ष का बीएसएफ में पदस्थ था जिसने नौकरी छोड़ दी थी। उसकी पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। वे पुत्र शिवम श्रीवास्तव और बहू के साथ रहता था। बीती रात वे परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो गया था । सुबह जब उनका बेटा उठा तो उसने पिता को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुसाइड नोट, मोबाइल जब्त कर लिया है । मृतक के मोबाइल में एक ऑडियो भी मिला है जिसमें महिला से बातचीत और धमकी की बात सामने आ रही है पुलिस हर एंगल पर तफ्तीश कर रही है ।

Next Post

साव ने बंगाल हिंसा, प्रशासनिक फेरबदल और विपक्षी राजनीति पर साधा निशाना

Thu May 7 , 2026
रायपुर, 07 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हिंसा, राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, सुशासन तिहार और विपक्षी दलों की गतिविधियों सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ […]

You May Like