दो सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन की स्वीकृति 

पेटलावद. कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति की 109 वीं बैठक में पेटलावद क्षेत्र में 2 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के अनुमोदित प्रस्तावों को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं।

पेटलावद क्षेत्र में 23.70 किमी की रायपुरिया जामली सारंगी करवड मार्ग का टू लेन में उन्नयन लागत राशि 5108.8लाख और 40.10 किमी की मोहनपुरा धतुरिया झकनावदा टिमायची लागत राशि 8819.53 लाख सड़क निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। ।

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले में आवागमन को सुलभ बनाने एवं अवसंरचनात्मक विकास के लिए सड़कों का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से दोनों ही सड़कों के निर्माण की मांग की गई थी जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, स्वीकृति के उपरांत टेंडर की प्रकिया पूर्ण कर निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेटलावद में सर्किट हाउस और रायपुरिया तरखेड़ी को एनएच 47 से जोड़ने वाली सड़क के टू लेन में उन्नयन की जल्द ही स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल के अभिशाप को तोड़ विश्व टेस्ट चैंपियन का ताज पहना

Sat Jun 14 , 2025
लंदन, 14 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका की 2025 की टीम ने शनिवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लार्डस में एक शानदार अभियान का अंत किया और ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट की रोमांचक जीत के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने न […]

You May Like