
सिंगरौली । अगले बरस तू जल्दी आना, गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से ऊर्जाधानी गूंज उठी। पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीगणेश जी के प्रतिमाओं का नदियों एवं नालाओं में विसर्जन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश भक्त गाजे-बाजे, अबीर-गुलाल खेलते हुये आतिशबाजी की। आज शुक्रवार की सुबह ननि आयुक्त सविता प्रधान ने हिर्रवाह एवं तेलगवां स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थलो का निरीक्षण की और उन्होंने तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखे।
वहीं इसके बाद आज शाम के वक्त बिलौंजी, ताली, कचनी, विंध्यनगर-नवजीवन बिहार, तुलसी मार्ग, माजन मोड़ समेत शहरी क्षेत्र में स्थापित भगवान श्रीगणेश जी के प्रतिमाओं को विसर्जन कराने के लिए वाहनों में लेकर रवाना हुये। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना का उद्घोष करते हुये जमकर अबीर-गुलाल खेल कर आतिशबाजी की। वहीं इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गये थे। बिलौंजी कॉलेज तिराहा पर जाम जैसे हालात भी बन गये थे। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
