बर्तन व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह, सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

नर्मदापुरम। बर्तन व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कल उस्ताद रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष केप्टिन करैया ने कहा कि इस तरह के सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष किशोर करैया, कोषाध्यक्ष अरविंद कांसकार, प्रदीप लोहिया, विकास लोहिया, नंदकिशोर कांसकार, नितिन करैया, मृत्युंजय करैया, संजय जराठे, संजय कांसकार, आलोक उपाध्याय और कार्तिक कांसकार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में केप्टिन किशोर करैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

कुशवाहा समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, दो घटनाओं में कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी

Fri Mar 13 , 2026
छतरपुर। जिले के कुशवाहा समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर दो अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। समाज के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बड़ामलहरा और गढ़ीमलहरा क्षेत्र की घटनाओं […]

You May Like

मनोरंजन