डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज पहलवान हल्क होगन का निधन

फ्लोरिडा, 25 जुलाई (वार्ता) हल्क होगन के नाम से मशहूर पेशेवर पहलवान टेरी बोलिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 71 वर्ष के थे।
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के अनुसार डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज पेशेवर पहलवान टेरी बोलिया निधन गुरुवार को हुआ। डब्ल्यूडब्लयूई ने होगन निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, “डब्ल्यूडब्लयूई को यह जानकर दुख हुआ है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप संस्कृति के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में डब्ल्यूडब्लयूई को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की। डब्ल्यूडब्ल्यूई होगन के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।”
सर्वकालिक सबसे बड़े कुश्ती सितारे के रूप में व्यापक रूप से पहचाने जाने वाले, बोलिया के असाधारण व्यक्तित्व ‘रिंग के अंदर और बाहर’ ने उन्हें घर-घर में जाना-पहचाना नाम और एक क्रॉसओवर मुख्यधारा का सितारा बना दिया, जिससे डब्ल्यूडब्ल्यूई आज एक विशालकाय कंपनी बन गई। वह अपनी लाल-पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और हैंडलनुमा मूंछों वाले गेटप में खासे लोकप्रिय रहे

Next Post

इराक में भयंकर जल संकट, देश में पड़ा सूखा

Fri Jul 25 , 2025
बगदाद,25 जुलाई(वार्ता) इराक ने कहा है कि देश में इस समय जो भयंकर सूखा पड़ा है उसका मुख्य कारण कम बारिश और ऊपरी देशों से पानी की कम आपूर्ति होना है जिससे पानी का भयंकर संकट उत्पन्न हो गया है। इराकी जल संसाधन मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद शामल ने कहा […]

You May Like